लकवा का ईलाज
- Get link
- X
- Other Apps
समय पर जरूरी पक्षाघात (लकवा) का इलाज
लकवा एक गम्भीर रोग है| इसमें शरीर का एक अंग मारा जाता है| रोगी का अंग विशेष निष्क्रिय हो जाने के कारण वह असहाय-सा हो जाता है| उसे काम करने या चलने-फिरने के लिए दूसरे के सहारे की जरूरत होती है|कारण
जब शरीर के किसी भाग में खून उचित मात्रा में नहीं पहुंच पता है तो वह स्थान (अंग) सुन्न हो जाता है| यही लकवा है| इसके अलावा जो व्यक्ति अधिक मात्रा में वायु उत्पन्न करने वाले या शीतल पदार्थों का सेवन करते हैं, उनको भी यह रोग हो जाता है| यह रोग रक्तचाप के बढ़ने, मर्म स्थान पर चोट पहुंचने, मानसिक दुर्बलता, नाड़ियों की कमजोरी आदि कारणों से भी हो जाता है| यह तीन प्रकार का होता है - सारे शरीर में पक्षाघात, आधे शरीर में पक्षाघात और केवल मुख का पक्षाघात|पहचान
यह रोग पुरे शरीर या आधे शरीर की नाड़ियों और छोटी नसों को सुखा देता है जिसके कारण खून का संचार बंद हो जाता है| सिंधियों तथा जोड़ों में शिथिलता आ जाती है| अत: विशेष अंग बेकार हो जाता है| रोगी स्वयं उस अंग को चिलाने, फिराने या घुमाते में असमर्थ रहता है| यदि लकवा मुख पर गिरता है तो रोगी के बोलने की क्षमता कम हो जाती है या बिलकुल नहीं रहती| आंख, नाक, कान आदि विकृत हो जाते हैं| दांतों में दर्द होने लगता है| गरदन टेढ़ी हो जाती है| होंठ नीचे की तरफ लटक जाते हैं| चमड़ी पर नोचने से भी कोई प्रभाव नहीं पड़ता|नुस्खे
तुलसी के पत्तों को उबालकर उसकी भाप से रोगी के लकवाग्रस्त अंगों की सेंकाई करनी चाहिए|तुलसी के पत्ते, अफीम, नमक और जरा-सा दही-इन सबका लेप बनाकर अंगों पर थोड़ी-थोड़ी देर बाद लगाएं|
कलौंजी के तेल की मालिश लकवे के रोगी के लिए रामबाण है|
आक के पत्तों को सरसों के तेल में उबालकर शरीर पर मालिश करें|
कबूतर का खून सरसों के तेल में मिलाकर रोगी के शरीर पर मलें|
तिली के तेल में थाड़ी-सी कालीमिर्च पीसकर मिला लें| फिर इस तेल की मालिश लकवे के अंगों पर करें|
सोंठ और उरद (साबुत) - दोनों को 200 ग्राम पानी में उबालें| फिर पानी को छानकर दिन में चार-पांच बार पिएं|
पानी में शहद डालकर रोगी को दिनभर में चार-पांच बार पिलाएं| लगभग 100 ग्राम शहद प्रतिदिन रोगी के पेट में पहुंचना चाहिए|
अजमोद 10 ग्राम, सौंफ 10 ग्राम, बबूना 5 ग्राम, बालछड़ 10 ग्राम तथा नकछिनी 20 ग्राम - सबको कूट-पीसकर पानी में डालकर काढ़ा बना लें| फिर इसे एक शीशी में भरकर रख लें| इसमें से चार चम्मच काढ़ा प्रतिदिन सुबह के समय सेवन करें|
सरसों के तेल में थोड़े से धतूरे के बीज डालकर पका लें| फिर उस तेल को छानकर अंग विशेष पर मालिश करें|
दूध में एक चम्मच सोंठ और जरा-सी दालचीनी डालकर उबाल लें| फिर छानकर थोड़ा-सा शहद डालकर सेवन करें|
लहसुन की चार-पांच कलियां पीसकर मक्खन में मिलाकर सेवन करें|
छुहारा या सफेद प्याज का रस दो चम्मच प्रतिदिन पीने से पक्षाघात के रोगी को काफी लाभ होता है|
क्या खाएं क्या नहीं
पक्षाघात के रोगी को गेहूं की रोटी, बाजरे की रोटी, कुलथी, परवल, करेला बैंगन, सहिजन की फली, लहसुन, तरोई आदि देनी चाहिए| फलों में पपीता, आम, फालसा, अंजीर, चीकू आदि बहुत लाभदायक है| दूध का उपयोग सुबह-शाम दोनों वक्त करना चाहिए| चावल, दही, छाछ, बर्फ की चीजें, तले हुए पदार्थ, दालें, बेसन, चना आदि नहीं खाना चाहिए| वायु उत्पन्न करने वाले फल तथा साग न खाएं|शरीर पर सरसों का तेल, विषगर्भ तेल, तिली का तेल, निर्गुण्डी का तेल, बादाम का तेल या अजवायन का तेल मालिश के रूप में इस्तेमाल करना चाहिए| यदि रक्तचाप बढ़ा हुआ हो तो सर्पगंधा नामक जड़ी खानी चाहिए| एरण्ड का तेल, चोपचीनी का चूर्ण तथा हरड़-बहेड़ा-आंवला (त्रिफला) भी पक्षाघात के रोगी के लिए बहुत लाभदायक है|
- Get link
- X
- Other Apps
Popular posts from this blog
Increasing the effective potency of these wonderful old fashioned special recipe
anacyclus pyrethrum is an important medicinal plant which has been mentioned in many ancient texts. Anacyclus pyrethrum from ancient times to the problems associated with the teeth has been Atikargr. Anacyclus pyrethrum in the tribal areas and increase the physical strength to overcome impotence is considered a valuable plant. The botanical name is Oleresia Spailenths anacyclus pyrethrum. Anacyclus pyrethrum bitter, pungent and warm nature cough and Watnashk plant. Let us know anacyclus pyrethrum today joined a handful of herbal formulations .. Remove the roots and flowers mardangi anacyclus pyrethrum is helping to increase, according to the tribes of Kade 4 grams daily the night before taking the benefits. पातालकोट के आदिवासी मानते है कि अगर बच्चे की जीभ मोटी होने की वजह वह ठीक से ना बोल पाए तो उसे शहद के साथ अकरकरा के सूखे फ़ूलों का चूर्ण लगभग 250 मि.ग्रा दिन में दो बार चटाएं और उसकी जीभ पर चूर्ण मलें। Dang - that Ashwagandha tribal Gujarat, wee...
new bollywood 2018 hot movies in hindi
Live disc treatment time
Back pain is a common problem. Spine Society of India reported 10 to 15 per cent of people in India are suffering from back or hip pain. In addition to the usual treatment is to ease the pain end. 20 per cent but if ignored it can take pain seriously. It often severe pain in disc change, occasionally it may be sciatica. Spinal cord and discs Knowing the structure of the disc is essential to understand the spine. Spinal cord or spinal column is based on the entire weight of the body. The body is in motion and stomach, neck, chest and protects nerves. Spine consists of vertebrae. Starting from the bottom of the head to the tail bone is. Spine is divided into three parts - 1. Neck or cervical vertebrae 2. Chest (thoracic vertebra) 3. Lower back (lumbar vertebrae) Thing as a soft cushion between the bones of the spinal cord is called the disc. These disks - are attached to each other and are located betwe...
Comments
Post a Comment